
राजनांदगांव। युवा कांग्रेस और NSUI ने आज “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम के तहत जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर AICC महासचिव सचिन पायलट का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान निकली विशाल बाइक रैली ने शहर का माहौल गर्मा दिया।
सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस निखिल द्विवेदी ने भाजपा पर चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारियों पर दबाव बनाकर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस गंभीर मामले पर भी चुनाव आयोग ने कार्रवाई नहीं की, जो लोकतंत्र की हत्या के बराबर है।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस आकाश शर्मा ने कहा कि युवाओं का यह उत्साह आने वाले समय में राजनांदगांव की राजनीति की नई दिशा तय करेगा। प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया ने भी हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली की अगुवाई की और खुद बाइक पर सवार होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैंस और विधायक देवेंद्र यादव ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश सेन, शहर अध्यक्ष गुरभेज माखीजा, उपाध्यक्ष ऋषि शास्त्री, मानव देशमुख, राजा यादव, ऋषभ निर्मलकर, उज्ज्वल निर्मलकर सहित हजारों की संख्या में युवा कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।









































