back to top

राजनांदगांव : वर्षो से किराया में निवासरत परिवारों का स्वयं के आवास का सपना हो रहा साकार…

लाटरी के माध्यम से आज 26 पात्र हितग्राहियों को आवास आबंटन,

Advertisements

मोर मकान मोर आस के तहत अब तक 217 परिवारों को मिला स्वयं का आवास

राजनांदगांव 18 सितम्बर। देश के प्रत्येक परिवार के सर पर पक्की छत हो इस सोच को साकार करने के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है, क्रियान्वयन की इस कडी में छत्तीसगढ शासन की संवेदनशील पहल मोर मकान मोर आस योजना के तहत आम आदमी के आवास का सपना साकार करने किरायेदारों के रूप में निकाय क्षेत्र के परिवारों को उनका स्वयं का अपना आवास मात्र लागत मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के क्रियान्वयन एवं जनमानस को योजना का लाभ देने नगर निगम द्वारा प्रक्रिया कर आवेदन आमंत्रित किया गया।

प्राप्त आवेदनों में पात्र हितग्राहियों को महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर आज 18 सितम्बर 2025 को नगर निगम सभागृह में आयुक्त श्री विश्वकर्मा सहित निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री राजेश जैन रानू, शैकी बग्गा, डीलेश्वर साहू, आलोक श्रोत्री, पूर्व पार्षद श्री विजय राय, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि श्री मदन यादव, सहायक अभियंता व सहायक नोडल अधिकारी श्री वसीम खान, सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे, राजस्व निरीक्षक श्री हितेश ठाकुर की उपस्थिति में लाटरी के माध्यम से 26 पात्र हिग्राहियों को आवास का आबंटन किया गया। पूर्व में 191 पात्र ंिहतग्राहियों को आवास आबंटन कर योजना का लाभ दिया गया है।


इस अवसर पर आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने कहा कि मोहारा में निर्माणाधीन 870 आवास में 19, रेवाडीह में निर्माणाधीन 258 अपूर्ण आवास में 7 इस प्रकार कुुल 26 हितग्राही के स्वयं के आवास का सपना सकार हुआ। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों को 15 दिन के कार्य दिवस में आवास आबंटन पत्र दिया जायेगा। साथ ही पात्र हितग्राही जो इस लाटरी में शामिल नहीं हो पाये उन्हें राशि जमा उपरांत पुनः लाटरी कर आवास का आबंटन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आप सभी थोडे थोडे पैसे एकत्रित कर अपने सपने को सकार कर रहे है।

इसी के तहत आज आपको अपने सपने का आवास प्राप्त हुआ, आप सभी अपने आबंटित आवास में अब से स्वयं जाकर उसकी गुणवत्ता एवं निर्माण कार्य की जॉच कर सकते है, जॉच के दौरान आप पाते है कि इसमे कुछ त्रुटिया है तो उसे एक पत्र के माध्यम से मुझे अवगत करा सकते हैै, ताकि उसका समाधान किया जा सके।
निगम अध्यक्ष श्री पारस वर्मा ने आवास प्राप्त करने वाले सभी परिवारों को बधाई देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के मंशा कि प्रत्येक व्यक्ति के सर पर पक्की छत हो को साकार करने का कार्य इस येाजना के माध्यम से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्षो से आप लोग किराये के मकान में निवास कर रहे थे, लेकिन आज शासन की योजना के तहत अब आप किराये के मकान से मुक्त होकर अपने स्वयं के आवास का सपना साकार करेंगे। उन्होंने सभी हितग्राहियो से कहा कि अपने आवास में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन करने हेतु बाहय व्यक्ति के प्रलोभन में आकर पैसे का लेन देने न करे। इस अवसर पर योजना के सी.एल.टी.सी श्री ललित मानकर, श्रीमती सोनम पालिया, श्री अभिनव शुक्ला तथा विभागीय लिपिक श्री राजेन्द्र रामटेके एवं श्री देव हाथीबेथ सहित हितग्राही उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page