back to top

राजनांदगांव : व्यय प्रेक्षकों द्वारा निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों के व्यय लेखा रजिस्टर का किया जाएगा निरीक्षण…


 निर्वाचन लडऩे वाले सभी अभ्यर्थियों सेे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर संधारित व्यय लेखा रजिस्टर, समस्त व्हाऊचर, बैंक पासबुक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों सहित स्वयं या अधिकृत अभिकर्ता के माध्यम से निरीक्षण कराने कहा गया
– निर्वाचन व्यय का दैनिक लेखा बनाने एवं प्रचार अवधि के दौरान कम से कम तीन बार निर्वाचन व्यय प्रेक्षक के समक्ष निरीक्षण हेतु प्रस्तुत करना होगा

राजनांदगांव 24 अक्टूबर 2023। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक आईआरएस मुग्धा किरण सरदेशपाण्डे तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक आईआरएस डॉ. ललिता कुमारी निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों के व्यय लेखा रजिस्टर का निरीक्षण करेंगी।

Advertisements

व्यय पे्रक्षक द्वारा निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों का तीन बार निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान व्यय पे्रक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, नोडल अधिकारी, व्यय अनुवीक्षण, सहायक व्यय पे्रेक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन लडऩे वाले सभी अभ्यर्थियों सेे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर संधारित व्यय लेखा रजिस्टर, समस्त व्हाऊचर, बैंक पासबुक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों सहित स्वयं या अधिकृत अभिकर्ता के माध्यम से निरीक्षण कराने का आग्रह किया गया है। निर्वाचन व्यय लेखा में अक्षम रहने वाले अभ्यर्थी को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा।

पुन: जानकारी उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित किए जाने का अधिकार भारत निर्वाचन आयोग को रहेगा। निर्वाचन नियमों के तहत प्रत्येक अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन दाखिल करते समय रिटर्निंग अधिकारी द्वारा दिए गए व्यय रजिस्टर (अनुलग्नक-ड़1) में निर्वाचन व्यय का दैनिक लेखा बनाने एवं प्रचार अवधि के दौरान कम से कम तीन बार निर्वाचन व्यय प्रेक्षक के समक्ष निरीक्षण हेतु प्रस्तुत करना अपेक्षित है।


व्यय प्रेक्षक आईआरएस मुग्धा किरण सरदेशपाण्डे द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ अंतर्गत व्यय लेखा रजिस्टर का प्रथम निरीक्षण शुक्रवार 27 अक्टूबर 2023 को, द्वितीय निरीक्षण बुधवार 1 नवम्बर 2023 को एवं तृतीय निरीक्षण रविवार 5 नवम्बर 2023 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डोंगरगढ़ में किया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत व्यय लेखा रजिस्टर का प्रथम निरीक्षण गुरूवार 26 अक्टूबर 2023 को, द्वितीय निरीक्षण मंगलवार 31 अक्टूबर 2023 को एवं तृतीय निरीक्षण शनिवार 4 नवम्बर 2023 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में किया जाएगा।

इसी तरह व्यय प्रेक्षक आईआरएस डॉ. ललिता कुमारी द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी के अंतर्गत प्रथम निरीक्षण गुरूवार 26 अक्टूबर 2023 को, द्वितीय निरीक्षण मंगलवार 31 अक्टूबर 2023 को एवं तृतीय निरीक्षण शनिवार 4 नवम्बर 2023 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डोंगरगांव में किया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page