back to top

राजनांदगांव : शंकरपुर और मोतीपुर के श्मशान घाट मे जमा हुआ था जुआ, चिखली पुलिस ने की कार्यवाही…

राजनांदगांव। जुआ खेलने खिलाने के शौकिन इन दिनों श्मशान घाट को भी नहीं बख्श रहे हैं । चिखली पुलिस ने श्मशान घाट पर दबिश देकर जुआ खेलते आरोपियों को पकड़ा। जिनसे ताशपत्ती एवं नगदी रकम बरामद की गई।

Advertisements

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि मोतीपुर एवं शंकरपुर के श्मशान घाट मैदान के पास कुछ लोग एकत्र होकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर चिखली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर मोतीपुर श्मशान घाट एवं शंकरपुर श्मशान घाट मैदान में रेड कार्रवाई की। जिसमें कुछ लोगों को रुपए पैसे का दांव लगाते 52 पत्ती ताश के साथ जुआ खेलते पकड़ा गया। कुछ जुआरी पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए।

पुलिस के अनुसार मोतीपुर श्मशान घाट में जुआ खेलने के आरोपी रोहित कुमार, दिनेश सिन्हा, दिलीप देवांगन, महेश देवांगन, आशीष देवांगन, विनोद ठाकुर, कमलेश साहू के पास एवं फड से नगदी 6100 रुपए एवं ताशपत्ती बरामद किया गया।

इसी तरह शंकरपुर श्मशान घाट मैदान के पास से पकड़े गए आरोपी वेंकटेश चिन्ना, अंकित वर्मा, रमेश क्षत्रिय, विजय कुमार के पास एवं फड से नगदी 4100 रुपए एवं ताशपत्ती बरामद कर कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में चिखली पुलिस चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकर, सहायक उपनिरीक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश ठाकुर, दिलीप सोनकर, आरक्षक राजकुमार बंजारा, प्रियशील जागृत, विरेन्द्र मंडावी, गिरजाशंकर देवांगन, नेमकरण जंघेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page