back to top

राजनांदगांव : शनिवार और रविवार को टीकाकरण का महाअभियान…

कलेक्टर ने जनसामान्य से टीकाकरण के लिए की अपील
राजनांदगांव 26 जुलाई 2022। जिला प्रशासन द्वारा शनिवार और रविवार को टीकाकरण का महाअभियान आयोजित  किया जा रहा है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जनसामान्य से टीकाकरण के लिए अपील करते हुए कहा कि जिले में कोविड-19 संक्रमण के केस फिर से बढ़ रहे हैं। हमारा जिला अन्य राज्यों की सीमा से लगा हुआ है, जिससे स्थिति संवेदनशील हो जाती है।

Advertisements

उन्होंने नागरिकों से कहा कि इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लें और बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं। साथ ही जिन्हें पहला या दूसरा डोज नहीं लगाया है वे भी जरूर लगवाएं। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से भी अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे भी बिना डर के आगे आयें और वैक्सीन लगवाएं । टीकाकरण कराकर अपने व अपने परिवार की सुरक्षा का ख्याल रखें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं।

Advertisements

You cannot copy content of this page