back to top

राजनांदगांव : शराब का परिवहन व सटोरिये पर पुलिस की करवाई…

डेमो फोटो

राजनांदगांव, 21 जनवरी। अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री करने वाले आरोपियों से पुलिस ने 50 पव्वा देशी प्लेन शराब जप्त की है। इसी तरह रूपयों का दॉव लगवाने वाले एक सटोरिये पर भी कार्रवाई की गयी है ।

Advertisements

छुरिया पुलिस ने आज कल थाना प्रभारी व्यासनारायण चुरेन्द्र ने अवैध शराब परिवहन एवं जुआ सट्टा की रोकथाम हेतु टीम बनाकर आबकारी अधिनियम तहत कार्यवाही की धारा 34 (2) आबकारी एक्ट आरोपी केशव राम यादव पिता स्व. सिबुराम यादव (61) निवासी ग्राम आसरा थाना डोंगरगांव एवं आरोपी रमेश कुमार रजक पिता स्व. हटउ राम रजक (55) निवासी गैंदाटोला के पास से अवैध शराब कुल 50 पव्वा कीमत 4020 रू.को जप्त किया।

इसी तरह धारा 4 (क) सट्टा एक्ट आरोपी पीर मोहम्मद पिता स्व. अब्दुल सत्तार (25) निवासी वार्ड नंबर 24 कश्मीरी पारा डोंगरगढ़ तथा धारा 13 जुआ एक्ट आरोपीगण ब्रिजेश कुमार साहू पिता अंगद राम साहू (25) सद्दाम हुसैन पिता अंसार हुसैन (30) दोनों निवासी ग्राम मन्नुराम चंद्रवंशी पिता शिवप्रसाद चंद्रवंशी (26) निवासी ग्राम बम्हनी चारभांठा थाना छुरिया पर भी कार्रवाई की ।

Advertisements

You cannot copy content of this page