राजनांदगांव : शराब तस्करों के विरूद्ध राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है अभियान…

राजनांदगांव – पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री विवेकानंद सिन्हा के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री डी0श्रवण के आदेशानुसार, अति.पुलिस अधीक्षक श्री कविलास टण्डन के मार्गदर्शन पर नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव एवं एस.डी.ओ.पी. डोंगरगढ़, अं0चौकी, खैरागढ़ एवं गण्डई द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी में शराब तस्करों के विरूद्ध युद्ध स्तर पर कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया।

Advertisements

इसके परिणामास्वरूप 01/05/2021 से 06/05/2021 तक राजनांदगांव जिले में शराब तस्करों के विरूद्ध धुआधार कार्यवाही करते हुए पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से आ रहे अवैध शराब पर नकेल कसा जा रहा है।

इसी तारतम्य में इन 06 दिनों में आबकारी एक्ट के 42 प्रकरण कायम कर 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 20,800 एम.एल. कच्ची शराब एवं 4,97,240 एम.एल. महाराष्ट्र निर्मित शराब किमती करीबन 1,76,484/- रूपये एवं अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त 14 नग मोटरसायकल/स्कूटी एवं 03 नग कार कीमती लगभग 12,12,000/- जुमला किमती लगभग 13,88,484/- रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।