back to top

राजनांदगांव: शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 21 वाहन ,बिना हेलमेट 307 दुपहिया वाहन चालकों पर कार्यवाही…

इंटरसेप्टर वाहन से ओव्हर स्पीड वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही
बिना हेलमेट 307 दुपहिया वाहन चालकों पर कार्यवाही किया गया
शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 21 वाहन चालकों पर कार्यवाही
नाबालिग द्वारा वाहन चलाकों पर 07 प्रकरण
ओव्हर स्पीड वाहनों में 95 प्रकरण
कुल 1513 वाहनों पर कार्यवाही कर 448500/- रूपये जुर्माना वसूला गया।

Advertisements
राजनांदगांव । दिनांक 01.05.2025 से 20.05.2025 तक पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन अति0 पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश ठाकुर नक्सल ऑपरेशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक श्री अजय खेस निरी. नवरतन कश्यप एवं यातायात स्टॉफ द्वारा एम.व्ही.एक्ट. एवं  इंटरसेप्टर वाहन से नेशनल हाईवे पर कार्यवाही किया गया।  
 इंटरसेप्टर वाहन से कार्यवाही

ओव्हर स्पीड वाहनों में 95 प्रकरण,
शराब सेवन कर वाहन चलाना 21 प्रकरण
चारपहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट 17 प्रकरण
अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन पर 1087 वाहनों में कार्यवाही किया गया।
नाबालिग द्वारा वाहन चलाकों पर 13 प्रकरण

इस प्रकार कुल 1513 वाहन चालकों से 448500/- रूपये जुर्माना वसूला गया है। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा। यातायात पुलिस की सभी मालवाहक चालकों से अपील है कि अपने निर्धारित समय में ही सामान लोडिंग-अनलोडिंग करें, ओव्हर स्पीड वाहन न चलायें, यातायात नियमों का पालन करें। यातायात व्यवस्था बनाये रखने यातायात पुलिस का सहयोग करें एवं असुविधा से बचे।

Advertisements

You cannot copy content of this page