back to top

राजनांदगांव : शराब से भरी कार को छोड़कर फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

राजनांदगांव कार में अवैध रूप से शराब भरकर परिवहन किया जा रहा था। जिसे पकड़ने पुलिस ने पीछा किया तब आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया था । पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मई को रात्रि होंडा इमेज कार में अवैध रूप से लगभग 39936 रुपए कीमत की शराब को परिवहन किया जा रहा था । जिसे अटल आवास पेंड्री में पीछा कर हाईवे पेट्रोलिंग एवं थाना लालबाग पेट्रोलिंग द्वारा पकड़ा गया था ।

Advertisements

कार सवार कार छोड़कर फरार हो गया था पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया था पुलिस के अनुसार कार में मिले आधार कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी बुक , एटीएम कार्ड और पैन कार्ड के आधार पर आरोपी शुभम दुबे पिता शंभू दयाल 26 वर्ष साकिन सिकोला भाटा दुर्ग को उसके निवास से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । पकड़े गए हौंडा इमेज कार की राजसात कर कार्रवाई के लिए जिलाधीश को पत्राचार किया ।

Advertisements

You cannot copy content of this page