back to top

राजनांदगांव: शशांक ताम्रकार बनाये गए भाजपा जिला सोशल मीडिया संयोजक…

राजनांदगांव- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला राजनांदगांव के अध्यक्ष मधुसूदन यादव के अनुशंसा पर जिला सोशल मीडिया संयोजक के दायित्व के लिए शशांक ताम्रकार (खैरागढ़) को नियुक्त किया गया है।

Advertisements

ताम्रकार ने पार्टी के वरिष्ठों का धन्यवाद करते हुए कहा कि, आज संगठन की सारी गतिविधियां सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जाती है और सोशल मीडिया एक उचित स्थान होने के कारण यह दायित्व बहुत महत्वपूर्ण है। जिसमें आप व्हाट्सएप टि्वटर फेसबुक इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए एवं बूथ स्तर पर सोशल मीडिया द्वारा पार्टी के सभी प्रकार के कार्यक्रमों आयोजनों एवं जनहित के कार्यों को प्रसारित करने में सहयोग प्रदान करेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से हम अंत्योदय जैसे लक्ष्य को हासिल करने के लिए अग्रसर होंगे।

आज डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जन्म जयंती ( 06 जुलाई ) पर यह घोषणा बहुत ही महत्वपूर्ण है जिसमें हम संपूर्ण जिला में सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने में सजग होंगे। श्री ताम्रकार ने आगे कहा कि, पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में अपनी इस नए दायित्व का निर्वहन वे पार्टी के हित मे सफलतापूर्वक करेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page