back to top

राजनांदगांव : शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर ने किया ध्वजारोहण…



राजनांदगांव।गणतंत्र दिवस के 76वीं वर्षगांठ पर 26 जनवरी को स्थानीय जयस्तंभ चौक स्थित कांग्रेस भवन में सुबह 8.30 बजे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भावगत साहू ने ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस एवं समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements


शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, श्रीकिशन खंडेलवाल, शहर कांग्रेस महिला अध्यक्ष माया शर्मा, उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, एनएसयूआई अध्यक्ष अमर झा, उड़िसा प्रभारी अब्दुल कलाम को सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल ने तिरंगा गमछा एवं गांधी टोपी पहनाकर सम्मानित किया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व्दारा ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा राष्ट्रीय गीत गाया गया। पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी का संदेश वाचन अमित चंद्रवंशी ने किया। समारोह का संचालन शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने किया।


ध्वजारोहण समारोह में उपस्थित कांग्रेसजनों संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कांग्रेसजनों को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र का यह पर्व हमारा गौरवशाली पर्व है। हम उन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोस्व न्यौछावर कर दिया। हमारे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी के संदेशवाचन से जो प्रेरणा मिली है हम सब मिलकर संकल्प लें और इन्हीं भावनाओं के साथ आगे बढ़े। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, सुदेश देशमुख, उमेश जोशी, कमलजीत सिंह पिन्टू, दिनेश शर्मा,

कुतबुद्दीन सोलंकी, रूबी गरचा, निखिल द्विवेदी, शाहिद खान, विवेक वासनिक, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, नरेश शर्मा, श्रीमती मोहनी सिन्हा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, अभिमन्यु मिश्रा, मनीष गौतम, सतीश मसीह, नीतिन बत्रा, भरत सोनी, चंद्रकला देवांगन, प्रज्ञा गुप्ता, सिद्धार्थ डोंगरे, एजाजूर रहमान, प्रतिमा बंजारे, अमित जंघेल, सुरेन्द्र देवांगन, डा. कुमार, खिलेश बंजारे, चेतन सिन्हा, रीना पटेल, भोला यादव, मजहर, हेमू सोनी, विष्णु सिन्हा, राजेश सेवता, मामराज अग्रवाल, शैलेष रामटेके, दयावान देवांगन, सुरेन्द्र देवांगन, तामेश्वर बंजारे, फरमान अली, यादवराम भिमटे, विनोद यादव, मयंक सोनी, शौर्य वैष्णव, आशीष सोनकर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page