
जमातपारा एसएलआरएम सेन्टर में कचरा पृथककरण नियमित रूप से नही होने पर जुर्माना
लगाने के दिये निर्देश
राजनांदगांव 13 फरवरी। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता आज प्रातः तकनीकी व स्वास्थ्य अधिकारी के साथ वार्ड नं. 24 एवं 25 के जमातपारा, सोनार पारा, शीतला मंदिर क्षेत्र में साफ सफाई का जायजा लेकर सफाई कर्मियों से चर्चा कर निर्धारित समय तक सफाई करने के निर्देश दिये।
आयुक्त श्री गुप्ता जमातपारा एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण कर कचरा पृथककरण की जानकारी लेकर सेंटर में रखे कचरा का भण्डारण देख सेन्टर प्रभारी पर नराजगी व्यक्त करते हुये स्वास्थ्य अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल को संबंधित पर जुर्माना करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कचरा पृथककरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जावेगी।

घर घर कचरा संग्रहण करने वाली स्वच्छता दीदी घर से ही गिला एवं सुखा कचरा अलग अलग लेवे, इसके लिये लोगों को समझाईस देवे। साथ ही यूजर चार्ज की वसूली सतप्रतिश करना सुनिश्चित करे। उन्होने हाजरी रजिस्टर चेक कर अनुपस्थित कर्मचारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.राटेके से कहा कि एसएलआरएम सेन्टरों के कम्पोस्ट मशीन को दुरूस्त करे।
आयुक्त श्री गुप्ता ने जमातपारा सोनार पारा में सफाई देख सफाई कर्मियों से चर्चा कर कहा कि निर्धारित समय तक साफ सफाई करे, प्रतिदिन कचरा उठावे, मंदिर परिसर में गंदगी न फैले इसका विशेष ध्यान रखा जावे। उन्हांेने वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा से कहा कि नेहरू उद्यान में भी समय समय पर साफ सफाई कराकर कचरा उठावे तथा बुढ़ातालाब के आस पास साफ सफाई करावे।
गत दिवस वार्ड नं. 22 व 23 में भी सफाई निरीक्षण के दौरान उन्होंने गलियों,सडको एवं नालियों की नियमित सफाई करने के निर्देश दिये थे, इसके अलावा एसएलआरएम निरीक्षण में कचरा पृथककरण तथा खाद निर्माण की जानकारी लेकर खाद निर्माण में तेजी लाने निर्देशित किये थे।
आयुक्त श्री गुप्ता निर्माण कार्य निरीक्षण की कडी में लालबाग में सीमेेंट कांकिटिंग रोड एवं नाली निर्माण कार्य देख कार्य में तेजी लाकर गुणवत्ता के साथ जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। शीतला मंदिर के पास स्थित नेहरू उद्यान निरीक्षण के दौरान मरम्मत कार्य देख स्लाईडर चेजकर उसके पास रेत डालने के निर्देश दिये।
उन्होंने सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम से कहा कि समय समय में उद्यान का मेटनेंश कर व्यवस्थित रखे। निरीक्षण में उपअभियंता श्री अशोक देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव, जिला समन्वयक एसबीएम श्री देवेश साहू व श्री कीर्तन साहू, सहायक उद्यान प्रभारी श्री दिलीप गिरी उपस्थित थे।









































