back to top

राजनांदगांव : महतारी वंदन योजनांतर्गत नगर निगम में चल रहे आवेदन पत्रांे का ऑनलाईन एंट्री की आयुक्त ने की समीक्षा…

राजनांदगांव 13 फरवरी। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता आज निगम सभागृह में अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर महतारी वंदन योजनांतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों की ऑनलाईन एंट्री की समीक्षाकर वार्डवार प्रगति की जानकारी लेकर एंट्री में तेजी लाने के निर्देश दिये।


आयुक्त श्री गुप्ता ने प्रत्येक कर्मचारियांे से उनके द्वारा किये जा रहे एंट्री की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वार्ड में आंगनबाडी केन्द्रों मंे महतारी वंदन योजना का आवेदन भराया जा रहा है, जिसके आवेदनों की एंट्री नगर निगम में आप लोगों के द्वारा की जा रही है, अब तक लगभग 6 हजार आवेदनों एंट्री हुई है, जोकि अत्यंत कम है, अधिक से अधिक आवेदनांे की एंट्री करे, निगम के अलावा घर में भी एंट्री करे। जिनकों समझ नहीं आ रहा है वे प्रशिक्षण लेकर कार्य करे।


आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने शासन की महत्वपूर्ण योजना है, योजना के तहत पात्र महिलाआंे को प्रतिमाह 1 हजार रूपये की राशि प्रदान की जावेगी। 20 फरवरी 2024 तक आवेदन लेकर एंट्री करना है, निर्धारित तिथि उपरांत पात्र महिलाओं को राशि का अंतरण किया जावेगा। जिसे ध्यान मंे रखकर कार्य कराना है, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देना है, ताकि इसका लाभ महिलाओं को मिल सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page