back to top

राजनांदगांव : शहर के वार्ड क्रमांक 17 तुलसीपुर की पार्षद श्रीमती चंद्रकला देवांगन ने लगाया श्रम कार्ड बनाने हेतु शिविर…

शिविर में श्रम कार्ड बनवाने 235 ने भरे फार्म
राजनांदगांव। शहर के वार्ड क्रमांक 17 तुलसीपुर की पार्षद एवं कांग्रेस नेत्री श्रीमती चंद्रकला देवांगन के प्रयासों से श्रम कार्ड बनवाने के लिए ३१ मई को शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे लगभग 235 लोगों ने फार्म भरा।

Advertisements

पार्षद चन्द्रकला देवांगन ने बताया कि बहुत समय से वार्डवासियों के श्रमकार्ड बनाने में दिक्कत आ रही थी, जिसके चलते तुलसीपुर बौद्ध विहार भवन में एक दिवसीय श्रमकार्ड कैम्प लगाया गया। शिविर में वार्ड के श्रमिक लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता ने कैम्प में पहुंचकर श्रमिक मजदूरों से मिलकर चर्चा की। वार्डवासियों ने शिविर के आयोजन के लिए वार्ड पार्षद श्रीमती देवांगन का आभार जताया।

Advertisements

You cannot copy content of this page