back to top

राजनांदगांव: शहर के विभिन्न वाडों में आयोजित फाग महोत्सव में पहुॅच महापौर मधुसूदन…

महापौर ने की नया ढाबा में ओवरहेड टैंक निर्माण एवं नवागॉव में हाईस्कूल उन्नयन की घोषणा

Advertisements

महापौर ने शहर विकास के लिये सीएम, डॉ0 साहब, नगरीय प्रशासन मंत्री, प्रभारी मंत्री एवं सांसद का आभार व्यक्त किया

महापौर ने जनता को होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी

राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव ने शहर के विभिन्न वार्ड में आयोजित फाग महोत्सव में शामिल होकर जनता एवं वार्डवासियों का उत्साहवर्धन किया एवं उनकी खुशियों बॉटी। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालकर महापौर मोतीपुर, नया ढाबा, बजरंगपुर नवागॉव, शंकरनगर के फाग महोत्सव के आयोजन में उपस्थित रहे। इस दौरान महापौर ने लोगों को होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी और जनता ने भी महापौर मधुसूदन को रंग गुलाल लगाकर एवं फूलमाला पहनाकर अपने वार्डों में आत्मीय स्वागत किया ।

इस दौरान महापौर मधुसूदन ने शहर में विभिन्न वार्डो में विकास एवं निर्माण कार्यो की घोषणा करते हुए शहर के विकास के लिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छ.ग. विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगॉव विधायक डॉ0 रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव, शिक्षा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री राजनांगॉव गजेन्द्र यादव सहित राजनांदगॅाव सांसद संतोष पाण्डेय का आभार व्यक्त किया। इस दौरान महापौर ने जनता से शहर में, अपने वार्ड, पारा-मोहल्ला एवं मार्गो पर स्वच्छता बनाये रखने, सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकने से बचने एवं सूखा तथा गीला कचरा के समुंचित निष्पादन हेतु अलग-अलग डस्टबीन का उपयोग करने का भी अनुरोध किया।

महापौर सबसे पहले प्रयागराज धाम, आजादचौक मोतीपुर में आयोजित दो दिवसीय फाग महोत्सव में शामिल हुए जहॉ आयोजन समिति रोहित यादव, आकाश यादव, प्रवीण यादव, अजय यादव, सूरज साहू, राकेश देवांगन, विनय वर्मा, गोपाल साहू, रिंकू जंघेल, सुदेश नामदेवे, लल्ला वैध एवं साथियों ने महापौर का जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात महापौर वार्ड नं.02 शंकरनगर में आदर्श युवा फाग समिति के आयोजन में शामिल हुए जिसके बाद पूर्व सांसद मधुसूदन ने नया ढाबा वार्ड नं. 04 में आयोजित दो दिवसीय फाग प्रतियोगिता में उपस्थित रहे। यहॉ वार्डवासियों के अनुरोध पर महापौर ने ओव्हरहैड पानी टंकी निर्माण की घोषणा की। महापौर ने देर शाम बजरंगपुर नवागॉव मंे आयोजित फाग प्रतियोगिता में भी पहुॅचकर जनता के साथ होली पर्व की खुशियॉ बॉटी। महापौर ने यहॉ वार्डवासियों के निवेदन पर शासकीय हाईस्कूल बजरंगपुर के उन्नयन की घोषणा की जिसपर वार्डवासियों ने महापौर को धन्यवाद देते हुए कृतज्ञता प्रकट की।

Advertisements

You cannot copy content of this page