back to top

राजनांदगांव: शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चिकित्सक दिवस पर जिला चिकित्साल्य में डाक्टरो को साल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया…

राजनांदगांव 1 जुलाई 2021- डॉक्टर्स-डे के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में चिकित्सकों का सम्मान किया गया।

Advertisements
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम की मंशा अनुरूप शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने डॉक्टर्स-डे के अवसर पर राजनांदगांव शहर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचकर यहां अपनी सेवा दे रहे चिकित्सकों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबडा़ ने कहा कि डॉक्टरों का जितना सम्मान करें वह कम है, वे विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी जान की परवाह किए बिना काम कर रहे हैं। 


शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और उनकी टीम के द्वारा सम्मान किए जाने को लेकर डॉक्टर ने उनका आभार व्यक्त किया और लोगों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने सहित वैक्सीनेशन कराने की अपील की। 

डॉक्टर्स-डे के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह में चिकित्सकों ने अपने पुराने अनुभव भी साझा किए, इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने चिकित्सकों की सेवा भावना के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।

राजनांदगांव -वरिष्ठ पत्रकार हफीज़ खान की रिपोर्ट

Advertisements

You cannot copy content of this page