back to top

राजनांदगांव : शहर में एक्टिवा स्कूटी की चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव, बसंतपुर। थाना बसंतपुर पुलिस एवं साइबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त कार्यवाही में एक आदतन चोर को गिरफ्तार किया गया है, जिसने गोंदिया (महाराष्ट्र) से आकर शहर में एक्टिवा स्कूटी की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई दोपहिया वाहन को बरामद कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Advertisements

घटना का विवरण:
प्रार्थी ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 जुलाई 2025 की रात करीब 10:00 बजे, उसने अपनी सफेद रंग की एक्टिवा वाहन (क्रमांक CG/08/Z/1846) अपने घर के सामने खड़ी की थी। अगले दिन सुबह 7:00 बजे जब वह मंदिर जाने निकला, तो वाहन वहां से गायब मिली। आसपास पूछताछ करने पर कोई सुराग नहीं मिला, जिस पर अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 334/2025, धारा 303(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।


टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन कर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की। संदेही शुभम पिता विक्की राउत को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी:
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई एक्टिवा (क्रमांक CG/08/Z/1846) बरामद की। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।

आरोपी का विवरण:

नाम: शुभम पिता विक्की राउत

उम्र: 25 वर्ष

निवासी: सेल टैक्स कॉलोनी, नाग मंदिर के पास, गोंदिया (महाराष्ट्र)

वर्तमान पता: आईटीआई हनुमान मंदिर के पास, गोंदिया

पुराना अपराधी निकला आरोपी
गिरफ्तार आरोपी आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ गोंदिया जिले के विभिन्न थानों में चोरी एवं नकबजनी के 8 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें आमगांव व गोंदिया शहर के थानों में विभिन्न धाराओं के तहत केस पंजीबद्ध हैं।

टीम की सराहनीय भूमिका:
पूरे मामले में निरीक्षक एमन साहू, सहायक उप निरीक्षक गोवर्धन देशमुख, आरक्षक आशीष मानिकपुरी, अवध किशोर, जीवन ठाकुर, मनीष साहू, और फागू राम की भूमिका सराहनीय रही

Advertisements

You cannot copy content of this page