back to top

राजनांदगांव : शहर में सुगम यातायात व्यवस्था एवं उचित बाजार व्यस्थापन हेतु प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग का संयुक्त निरीक्षण…

शहर में सुगम यातायात व्यवस्था एवं उचित बाजार व्यस्थापन हेतु प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग का संयुक्त निरीक्षण
राजनांदगांव। आज दिनांक 24.05.2024 को कलेक्टर डॉ. श्री सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में एडीएम श्री सी.एल. मारकण्डे, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री डी. एल वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री रामेन्द्र सिंह, यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री अजय खेस, जनप्रतिनिधि श्री शरद सिन्हा,

Advertisements

यातायात एवं नगर निगम की टीम द्वारा शहर के महावीर चौक, जय स्तंभ चौक, मानव मंदिर, आजाद चौक, फौव्वारा चौक, गुड़ाखू लाईन, भगत सिंह चौक, गोल बाजार में भ्रमण कर बढ़ते यातायात दबाव को दृष्टिगत रखते हुए यातायात व्यवस्था एवं उचित बाजार व्यवस्थापन के लिए दुकानदारों को अपना दुकान का सामान बाहर न निकालने समझाईश दिया गया।

साथ ही सभी दुकानदारों को अपने दुकान में आने वाले ग्राहकों के वाहनों को सफेद पट्टी के अंदर खड़ी कराने समझाईश दिया गया। राजनांदगांव के सभी व्यवसायी से अपील है कि सामान रोड पर बाहर न निकाले एवं दुकानों में आने वाले ग्राहकों के लिये पार्किंग की व्यवस्था करें। जिससे भविष्य में शहर में हो रहे ट्रैफिक जाम से निजात पाकर यातायात व्यवस्थित किया जा सके। भविष्य में अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों पर विधिवत कार्यवाही किया जायेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page