राजनांदगांव: शांति भंग करने वाले दो आरोपियों पर चिखली पुलिस की कार्यवाही…

राजनांदगांव जिले के चिखली पुलिस ने दीपावली त्यौहार को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली पुलिस ने कार्रवाई की।

प्राप्त शिकायतों और पुराने अपराधों के आधार पर आज दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को आरोपियों —

  1. नरेन्द्र यादव पिता रामकुमार यादव (उम्र 20 वर्ष), निवासी गौरीनगर महादेव नगर
  2. नंदु उर्फ रसीद पिता शत्रुहन यादव (उम्र 40 वर्ष), निवासी अचानक नगर, गौरीनगर —
    को शांति भंग करने एवं संज्ञेय अपराध की संभावना के चलते गिरफ्तार किया गया।
    दोनों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।