back to top

राजनांदगांव: शांति व्यवस्था बनाए रखने तुमडीबोड पुलिस की कार्रवाई दो आदतन बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही…

राजनांदगांव।चौकी तुमडीबोड पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दो आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा द्वारा अपराधों की रोकथाम और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के तहत नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी तुमडीबोड निरीक्षक दिलीप पटेल द्वारा टीम के साथ लगातार गश्त एवं पेट्रोलिंग की जा रही है।


अभियान के दौरान क्षेत्र में उत्पात मचाने वाले दो असामाजिक तत्वों—अरुण विश्वकर्मा (29 वर्ष) निवासी तुमडीबोड रामनगर एवं हेमकुमार बंजारे उर्फ हेमू (20 वर्ष) निवासी कोपेडीह, पुलिस चौकी तुमडीबोड—के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page