back to top

राजनांदगांव : शातिर मोटर सायकल चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, चोर के कब्जे से 04 मो.सायकल बरामद…

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं संजय महोदवा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश सिन्हा के निर्देशन में क्षेत्र मे हो रही वाहन चोरी करने वाले चोरो के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही के क्रम मे दिनांक 04-03-2022 को थाना प्रधारी निरीक्षक नीलेश पाण्डेय के हमराह पुलिस टीम द्धारा आरोपी सीताराम वर्मा उर्फ गोलू राम वर्मा पिता अजय वर्मा उम्र 23 साल साकिन बोईरडीह थाना खैरागढ़ जिला राजनादगांव छ0ग0 को उसके सकुनत से हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी सीताराम वर्मा उर्फ गोलू वर्मा के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी द्धारा चुराई गई (1 मो0सा0 एच एफ डिलक्स क्रमांक सीजी 08 ए डी 9557 (2 मो0सा0 एच एफ डिलक्स क्रमांक सीजी 08 एई 3584 (3 मो0सा0 हीरो होण्डा स्पलेण्डर क्रमांक सी0जी0 08 जे 5044 (4 मो0सा0 होण्डा एक्टिवा क्रमांक सीजी 08 वाय 1088 को थाना खैरागढ़ पुलिस द्धारा थाना चिचगढ़ महाराष्ट्र से विधिवत प्राप्त कर कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page