back to top

राजनांदगांव: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…

डोंगरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल

Advertisements

राजनांदगांव/डोंगरगढ़। शादी का प्रलोभन देकर युवती से कथित रूप से दुष्कर्म करने के मामले में डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान शिवम योगी (26 वर्ष), निवासी ग्राम उरईडबरी, थाना ठेलकाडीह, जिला केसीजी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 15 अगस्त 2026 को थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि आरोपी के साथ पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध थे और दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर जून 2026 में ग्राम मुरमुंदा पूर्वी स्थित एक लॉज में पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 2 अगस्त 2026 को कवर्धा क्षेत्र में भी शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है।

पीड़िता के मुताबिक, बाद में आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। शिकायत के आधार पर डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 451/26, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में पुलिस ने आरोपी को 21 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page