back to top

राजनांदगांव: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार..

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।वीओ —मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित महिला ने 10 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, करीब 5-6 महीने पहले एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात आरोपी विकास कोसले से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत शुरू हुई और नजदीकियां बढ़ीं।बताया गया कि 23 मार्च 2026 को आरोपी डोंगरगढ़ आया और पीड़िता को राधिका लॉज ले जाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Advertisements

बाद में आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया और संबंध के दौरान बनाया गया आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 69 बीएनएस एवं 67(क) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने आरोपी की तलाश करते हुए रायपुर जिले से उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी विकास कोसले (26 वर्ष), निवासी ग्राम भंडारपुरी, थाना खरोरा, जिला रायपुर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page