राजनांदगांव : शादी की रस्मों से पहले मतदान करने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन…

राजनांदगांव - लोकसभा चुनाव के साथ शादियों का सीजन भी चल रहा है। लोकतंत्र के महोत्सव में शादी की रस्मों से पहले दूल्हा-दुल्हन मतदान केन्द्रों में अपना मतदान देने पहुंचे। बारात जाने के पहले दूल्हा राजा चिमन कुमार साहू ने डोंगरगांव ब्लॉक के मतदान केन्द्र क्रमांक 170-बनहरदी में मतदान किया। 

बारात जाने के पहले दूल्हे राजा दुर्गेश साहू एवं मनाऊ साहू ने मतदान केन्द्र क्रमांक 235-रातापायली में मतदान किया। डोंगरगांव विकासखंड के मतदान केन्द्र 220-कोहका में दूल्हे राजा उमेश कुमार कुंभकार एवं डेविड कुंभकार बारात जाने से पहले मतदान करने पहुंचे। 

भगवती यादव अपने हल्दी के वैवाहिक रस्मों से समय निकालकर मतदान करने विधानसभा खुज्जी अंतर्गत मतदान केन्द्र 35-छुरिया पहुंची। बारात जाने से पहले दूल्हा राजा इंद्रकुमार वैष्णव आदर्श मतदान केन्द्र 176-ढारा पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।