back to top

राजनांदगांव : शासन द्वारा जनसमुदाय को लू के प्रकोप से बचाव हेतु निर्देश प्रसारित…

राजनांदगांव 20 अप्रैल 2022। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनसमुदाय को लू तापमान के प्रकोप से बचाव हेतु आवश्यक निर्देश जारी किया गया हैं। इसके साथ ही जनसमुदाय को लू से बचाव के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। जारी निर्देशानुसार यह अनुमान लगाया गया है कि मई-जून के मध्यम संभावित लू के प्रकोप हो सकते हैं।

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने लू के प्रकोप से बचाव हेतु शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने निर्देशित किया है। लू से होने वाली क्षति को कम करने के लिए विभागीय एवं जिला स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page