राजनांदगांव: शिवाजी जयंती पर शिवाजी पार्क में हजारों दीपों से जगमगाएगा माहौल, भव्य आरती और दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शहरवासियों को आमंत्रण…

राजनांदगांव। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर शहर के छत्रपति शिवाजी पार्क में आज सायं 5 बजे भव्य आरती एवं हजारों दीपों के प्रज्ज्वलन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों की सहभागिता की अपेक्षा की जा रही है।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु मिलकर महाराज की आरती करेंगे और दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने बहुमूल्य समय निकालकर कार्यक्रम में शामिल हों और इस आयोजन को सफल बनाएं। कार्यक्रम स्थल पर “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहेगा।