back to top

राजनांदगांव : शिशु संरक्षण माह 29 अगस्त से 29 सितम्बर तक…

कलेक्टर ने की विटामिन ए की खुराक एवं आईएफ का सिरप पिलाने की अपील

Advertisements

राजनांदगांव 29 अगस्त 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में 29 अगस्त से 29 सितम्बर 2023 तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जिले के सभी पालकों से अपने 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण कराने तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में विटामिन ए की खुराक एवं आईएफ का सिरप पिलाने की अपील की है। जिससे बच्चों का समग्र बौद्धिक एवं मानसिक विकास हो सके।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक बसोड ने बताया कि कार्यक्रम अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक मंगलवार एवं शुक्रवार को टीकाकरण सत्र के दौरान पिलायी जा रही है। इसी तरह 6 माह के 5 वर्ष तक के बच्चों को सप्ताह में दो बार 1-1 मिली आयरन की सिरप मितानिन के माध्यम से गृह भ्रमण के दौरान एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पिलायी जा रही है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने बताया कि विटामिन ए के सेवन से शरीर में रोगों से लडऩे के क्षमता में वृद्वि होती है। आंखों की परत यानी कार्निया सुरक्षित होती है। इससे बाल मृत्यु दर में कमी एवं दस्त, खसरा व आंखों के रोग रतौंधी से बचाव और कुपोषण में कमी होती है। कार्यक्रम के माध्यम से विटामिन ए की खुराक बाल जीवितता में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page