back to top

राजनांदगांव : शैक्षणिक कृषक भ्रमण नागपुर के लिए किसान हुए रवाना…


राजनांदगांव 21 अप्रैल 2025। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने परंपरागत कृषि विकास योजनांतर्गत छुरिया विकासखंड से शैक्षणिक कृषक भ्रमण नागपुर (महाराष्ट्र) हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिंहा, कृषि स्थाई समिति की सभापति श्रीमती उत्तराबाई निषाद, समाज सेवी श्री राजेश्वर धु्रर्वे विशेष रूप से उपस्थित थे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने सभी किसानों को शैक्षणिक कृषक भ्रमण के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कृषकों को भ्रमण के दौरान नई कृषि पद्धति सीखने, टिकाऊ खेती, फसल चक्र पद्धति अपनाने एवं कम पानी लगने वाले फसलों को लगाने प्रेरित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जीपी सहादे, श्री हितेश गुप्ता, श्री सुदेश पटेल, संतोष कुमार साहू,श्री मुकेश पडवार, श्री हेमंत वैष्णव ,श्री सुरेश ठाकुर सहित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषक उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page