back to top

राजनांदगांव : श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए विधायक भोलाराम साहू…

व्यासपीठ से लिया आशीर्वाद क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि खुशहाली की कामना**
राजनांदगांव।विधानसभा खुज्जी क्षेत्र के ग्राम घोघरे (छुरिया) में आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह कार्यक्रम में विधायक खुज्जी माननीय श्री भोलाराम साहू जी ने पहुंच कर, कथा वाचक पंडित श्री निरंजन महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र के सुख, शान्ति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना किए।

इस भव्य श्रीमद भागवत कथा के आयोजन के लिए प्रकाश यादव जी भूतपूर्व विधायक एवं सुभाष यादव जी एवं विपिन यादव जी समस्त यादव परिवार को तथा समस्त ग्रामवासी घोघरे को बहुत बहुत बधाई दिए. इस दौरान गजेंद्र यादव जी विधायक दुर्ग शहर,

श्रीमती सीमा यादव जी जनपद सदस्य छुरिया, राजू सिन्हा जी कांग्रेस कार्यकारिणी ब्लॉक अध्यक्ष छुरिया, दिनेश गाँधी जी, सतीश पटेल जी, प्रताप घावडे जी एवं यादव परिवार के सभी सदस्य तथा ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।*

Advertisements

You cannot copy content of this page