back to top

राजनांदगांव: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर महापौर ने दी वार्डो मे विकास की सौगात…

गुरूद्वारा के पीछे एवं गोकुल नगर में सामुदायिक भवन तथा जीवन कालोनी में रोड नाली निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

Advertisements

राजनांदगांव 4 सितम्बर। नगर निगम द्वारा वार्डाे में अधोसंरचना, विधायक, सांसद, महापौर, पार्षद निधि अंतर्गत मूलभूत सुविधा रोड, नाली के अलावा, सामुदायिक भवन, मंच, उद्यान आदि निर्माण कार्य स्वीकृति अनुसार कराया जा रहा है।

इसी कडी में वार्ड नं. 24 में गुरूद्वारा के पीछे 20 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण तथा वार्ड नं. 45 गोकुल नगर मे 5 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन एवं जीवन कालोनी शिव मंदिर रोड में 18.50 लाख रूपये की लागत से नाली तथा सडक निर्माण कार्य कराने महापौर श्री मधुसूदन यादव ने पूजा अर्चनाकर भूमिपूजन किया।


वार्ड नं. 24 में आयोजित भूमिपूजन में स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य व वार्ड पार्षद श्री शैकी बग्गा, लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा, पार्षद श्री मनोहर यादव, पूर्व पार्षद श्रीमती जया यादव के अलावा अशोक श्रीवास्तव, गोलू सूर्यवंशी, लता यदु, माखन यादव, मोहन निषाद, राजुलाल यादव, वर्षा यादव, सीमा यादव, शीला यादव, चंद्रिका राजपूत, की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया।

वही वार्ड नं. 45 में वार्ड पार्षद श्री दुरेन्द्र साहू, पार्षद श्री सेवक उईके, के अलावा अंबिका प्रसाद तिवारी, राजेन्द्र पाण्डे, अंकित चैहान, लता रजक, पंकज सिंह, मुकेश सिंह, प्रमोद साहू, अनिल सिंह, अरूण भारद्वाज, संतोष मिश्रा, आशीष दुबे की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। दोनो वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में महापौर का वार्डवासियो ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।


इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि आज इस पावन त्योहार के अवसर पर वार्डो में भूमिपूजन किया जा रहा है। कुछ वार्डो में लोकार्पण भी किया गया, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय,नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव, विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन ंिसह एवं सांसद श्री संतोष पाण्डे के सहयोग से शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनकल्याणकारी विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी वार्डो में प्राथमिकता के आधार पर नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य कराए जा रहे हैं और भविष्य में भी जनसुविधाओं के विस्तार के लिए विकास कार्य कराने सतत प्रयास किया जायेगा। दोनो वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के तकनीकि अधिकारियो के अलावा वार्डवासियो की उपस्थिति रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page