back to top

राजनांदगांव : संदिग्ध हालात में घूमते 02 आरोपियों को पकड़ा गया, उचित कारण नही बताने से आरोपियो को जेल भेजा गया, थाना डोंगरगांव पुलिस की कार्यवाही…

– सक्त भरोसा सक्त कार्यवाही ।

Advertisements

राजनांदगांव – थाना डोंगरगांव पुलिस की कार्यवाही पर दिनांक 26.05.22 को थाना डोंगरगांव पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा मोहड़ चौक के पास दो संदिग्ध व्यक्ति को घूमते पकड़ा गया जो पुलिस को देखकर छुप रहे थे । संदिग्ध अवस्था में दिखने पर आरोपियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया । घूमने के उचित कारण पुछे जाने पर टाल मटोल करने लगे ।

हिक्मत अमली से पुछताछ करने पर अपना नाम 1. हीरामन चौधरी पिता आत्मा राम चौंधरी उम्र 32 साल निवासी बिटाल थाना अं0चौकी जिला रजानांदगांव 2. परमानंद सलामे पिता देवसिंग सलामे उम्र 20 साल निवासी मिस्प्री कोकड़ी थाना चिचगढ जिला गोंदिया महाराष्ट्रा को होना बताया गया । जिन्हे थाना डोंगरगांव क्षेत्र में संदिग्ध हालात में घूमने का उचित कारण पुछा गया जिनके द्वारा संतुष्ट जनक कारण नही दिया गया । दोनो आरोपीयो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया । थाना प्रभारी भा0पु0से0 मयंक गुर्जर के नेतृत्व में सक्त भरोसा सक्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

Advertisements

You cannot copy content of this page