back to top

राजनांदगांव : संभागायुक्त दुर्ग ने पेण्ड्री स्थित शासकीय मेडिकल कालेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा…

राजनांदगांव 24 जनवरी 2024। संभागायुक्त दुर्ग संभाग श्री सत्यनारायण राठौर आज भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री राजनांदगांव का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अमित कुमार, डीन शासकीय मेडिकल कॉलेज डॉ. रेणुका गहिने उपस्थित रहे। 

संभागायुक्त दुर्ग संभाग श्री राठौर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध मिलना चाहिए। शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिलना चाहिए। संभागायुक्त श्री राठौर ने फिजियोथेरेपी विभाग, अस्थि रोग विभाग, ओपीडी और कॉलेज कैम्पस का अवलोकन किया।

 उन्होंने ओपीडी का अवलोकन कर प्रतिदिन आने वाले ओपीडी और आईपीडी की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज बहुत अच्छा बना है। यहां इन्फ्रास्टक्चर बना है इसका सही तरीके से उपयोग करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, अधीक्षक शासकीय मेडिकल कॉलेज श्री प्रदीप बेक सहित चिकित्सक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Advertisements

You cannot copy content of this page