back to top

राजनांदगांव : संभागायुक्त कावरे ने धन्वन्तरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का किया निरीक्षण…

अब तक 4 लाख 39 हजार रूपए की दवाईयों का हुआ विक्रय
राजनांदगांव – संभागयुक्त श्री कावरे ने शासन की महत्वाकांक्षी धन्वन्तरी योजनांतर्गत राजनांदगांव शहर में स्थित धनवन्तरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में दवाईयों के विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की इस योजना का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों को मिलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में दवाई लेने आए श्री रघुवीर सिंह गिल से धन्वन्तरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स के बारे में पूछा। श्री गिल ने बताया कि धन्वन्तरी मेडिकल स्टोर्स में दवाईयां 50 प्रतिशत से भी कम कीमत में मिल रही है।

Advertisements

शासन की यह योजना नागरिकों के लिए लाभकारी है। इससे जनसामान्य को कम मूल्य में दवाई उपलब्ध हो रही है। मेडिकल संचालक ने बताया कि अब तक एमआरपी में 9 लाख रूपए की दवाईयों का विक्रय किया जा चुका है, जिसकी छूट के बाद कीमत लगभग 4 लाख 39 हजार रूपए है। धन्वन्तरी मेडिकल स्टोर्स में 360 प्रकार की दवाईयां उपलब्ध है।

Advertisements

You cannot copy content of this page