back to top

राजनांदगांव : संस्कारधानी में निकला महाकाल की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब…

राजनांदगांव। संस्कारधानी महाकाल मित्र मंडल के द्वारा आज भव्य महाकाल शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महाकाल के भक्तगण शामिल हुए। विदित हो कि पिछले तीन वर्षों से महाकाल यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें हर वर्ष महाकाल भक्तों की जनसंख्या बढ़ते ही जा रही है।

आज यात्रा में आयोजन समिति के अध्यक्ष निखिल द्विवेदी के साथ महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख सहित कई पार्षद यात्रा में शामिल हुए वही भाजपा के युवा नेता नीलू शर्मा ब्राम्हण पारा में महाकाल भक्तों को शरबत पीलाते नजर आये, यही है संस्कारधानी की पहचान । महाकाल यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ ।

Advertisements

You cannot copy content of this page