back to top

राजनांदगांव : सखी वन स्टॉप सेंटर के रिक्त पदों पर भर्ती के संबंध में 23 मई तक दावा आपत्ति आमंत्रित…

राजनांदगांव 15 मई 2025। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर के पैरा लीगल कार्मिक व वकील, पैरा मेडिकल कार्मिक, कार्यालय सहायक एवं सुरक्षा गार्ड व नाईट गार्ड के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की पात्र-अपात्र सूची प्रकाशित कर दी गई है। 

अभ्यर्थी प्रकाशित सूची के संबंध में 23 मई 2025 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव में पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट एवं कोरियर के माध्यम से दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। 

प्रकाशित सूची का अवलोकन एवं भर्ती के संबंध में अन्य जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल एवं राजनांदगांव जिले की वेबसाईट से प्राप्त की जा सकती है। 
Advertisements

You cannot copy content of this page