back to top

राजनांदगांव: सखी वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न पदों पर पूर्ति हेतु 20 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 07 जनवरी 2025/ सखी वन स्टॉप सेंटर राजनांदगांव में लीगल कार्मिक/वकील के 1 पद, पैरा मेडिकल कार्मिक के 1 पद, कार्यालय सहायक के 1 पद एवं सुरक्षा गार्ड/नाईट गार्ड के 3 पद पर सेवा प्रदाताओं की पदपूर्ति किए जाने हेतु 20 जनवरी 2025 तक आवेदन आमंत्रित की गई है।

Advertisements

निर्धारित पदों पर पूर्ति के लिए इच्छुक एवं योग्यताधारी आवेदक निर्धारित तिथि तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़़ पिन कोड 491441 में पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, कोरियम के माध्यम से आवेन प्रस्तुत की जा सकती है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page