back to top

राजनांदगांव : सचिव द्वारा सरपंच का फर्जी हस्ताक्षर कर अलग-अलग बैंकों से सरकारी राशि का किया आहरण….

राजनांदगांव खैरागढ़ समीपस्थ ग्राम पंचायत भीमपुरी में सरपंच का फर्जी हस्ताक्षर कर अलग-अलग बैंकों से सरकारी राशि का आहरण कर गबन करने वाले आरोपी सचिव आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
मामले की शिकायत भीमपुरी के सरपंच जीवन साहू के द्वारा किया गया था और शिकायत के बाद से ही आरोपी सचिव फरार था जिसे लंबे समय के बाद पकड़ा गया। जानकारी अनुसार ग्राम सचिव जीवन बंजारे के द्वारा सरपंच का फर्जी हस्ताक्षर कर बैंकों से अलग-अलग मद का सरकारी पैसा किसी अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर गबन कर दिया गया था । मामले की जानकारी सरपंच जीवन साहू को हुई जिसके बाद सरपंच ने मामले की शिकायत खैरागढ़ जनपद पंचायत से आईओ से की थी।

Advertisements

मामले को लेकर जनपद पंचायत खैरागढ़ के द्वारा टीम गठित की गई थी जिसके द्वारा उक्त मामले में जांच विवेचना चल रही थी । कार्यवाही के दौरान आरोपी जीवन बंजारे की उपस्थित होने कई बार नोटिस दिया गया । इसके बावजूद वह एक भी बार पंचायत नहीं पहुंचा ।जिसके बाद आरोपी सचिव के खिलाफ छुईखदान थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिस पर पुलिस ने आरोपी सचिव के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि सचिव के द्वारा 3 लाख 83 हजार 420 रुपए का फर्जी हस्ताक्षर हुआ प्रस्ताव कार्रवाई की । फर्जी नकल चेक एवं विड्रॉल के साथ लगाकर आहरण किया गया है। सरकारी कर्मचारी के द्वारा ही सरकारी रुपयों का गबन किए जाने के मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस महा निरीक्षक विवेकानंद सिन्हा दुर्ग रेंज ,पुलिस अधीक्षक डी श्रवण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेंश्राम एवं एसडीओपी खैरागढ़ जीसी पति के निर्देशन पर छुईखदान थाना प्रभारी के द्वारा टीम गठित कर फरार आरोपी की पतासाजी शुरू की गई ।

पतासाजी के दौरान सोमवार 31 मई को आरोपी के निवास स्थान जालबांधा में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया और आरोपी के निशानदेही पर ग्राम पंचायत के आईडीबीआई बैंक खैरागढ़ एच डी एफ सी बैंक खैरागढ़ व ग्रामीण बैंक व पंजाब नेशनल बैंक खैरागढ़ के पास बुक एवं चेक को जप्त किया गया । आरोपी के पकड़े जाने के बाद उसके द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर रकम निकालना पाए जाने के बाद आईपीसी की धारा 467 ,468 ,व 471 की जोड़ा गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल सलोनी भेजा गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page