
-पुलिस को मिल रही थी कई दिन से लगातार शिकायत ।
राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में क्षेत्र में सटटा खिलाने वाले के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 03.02.2022 को मुखबीर की सूचना पर निरीक्षक थाना प्रभारी थाना खैरागढ़ निलेश पाण्डेय के नेतृत्व मे टीम बनाकर, दिनांक 03.02.2022 को गोलबाजार खैरागढ में सोमन मारकण्डे पिता सुखीत मारकण्डे उम्र 29 साल सा० हीरावाही थाना खैरागढ़ का छाया सायकल स्टोर के पास लोगो को अंको के सामने रुपये पैसो का दाव सटटा पटटी लिख रहा था जिसे मौके पर रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 4660/- रुपये एवं 03 नग सटटा पटटी व 01 नग डांट पेन बरामद कर आरोपी के विरुद्ध थाना खैरागढ़ में अपराध कमांक 67/2022 धारा 4 क जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी क्रम में आरोपी जीतेश गुप्ता पिता अरूण गुप्ता उम्र 45 साल सा० वार्ड नं 8 तुरकारी पारा खैरागढ़ का अपने होटल मे अंको के सामने पैसो का दाव लगाकर सटटा पटटी लिख रहा था उसके कब्जे से भी 9080 /- रुपये नगद एवं 07 नग सटटा पटटी व 01 नग डांट पेन बरामद कर आरोपी जीतेश गुप्ता खैरागढ़ के विरुद्ध अपराध क्रमाक 68/2022 धारा 4 क जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना खैरागढ़ में पदस्थ सउनि बिरेन्द्र चंद्राकर सउनि मुरली सिंह बघेल प्र0आ0 90 गन्नू लाल साहू, प्रआर0 793 तेजान ध्रुव, प्रआर0 671 चुन्नी लाल साहू, आरक्षक 660 डुलेश्वर साहू की अहम भूमिका रही।









































