राजनांदगांव : सतीश जैन की फिल्म “चल हट कोनो देख लिही” 13 मई से पूरे प्रदेश के सिनेमाघरों में होगी रिलीज…

राजनांदगांव। निर्माता छोटेलाल साहू एवं छत्तीसगढ़ी, भोजपुरी, हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने सिल्वर जुबली डायरेक्टर सतीश जैन की आगामी फिल्म ‘चल हट कोनो देख लिही’ 13 मई से श्रीकृष्णा टॉकीज राजनांदगांव सहित छत्तीसगढ़ के सम्पूर्ण सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्स में लगेगी।


कलाकारों ने आज यहां पत्रकारवार्ता में बताया कि विगत वर्षों में ‘हस झन पगली फस जाबे’ फिल्म ने 100 दिन पार किया था। आने वाली फिल्म चल हट कोनो देख लिही को देखने के लिए पब्लिक बेसब्री से इंतजार कर रही है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। चल हट कोनो देख लिही के गाने लोगों की जुबान पर है। इन्होंने बताया कि फिल्म में नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है।

फिल्म में अनिकृति चौहान और दिलेश साहू की कमेंस्ट्री खूब जम रही है। फिल्म में रजनीश झांझी, अंजलि चौहान, प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा, अनुराधा दुबे, मनोज वर्मा, डॉ. अजय सहाय, हेमलाल कौशल, उपासना वैष्णव, तेजराम साहू, मनोज जोशी, सलीम अंसारी, क्रांति दीक्षित, अंशुल अवस्थी, तुषार कांत शर्मा, जानसन अरूण (तंबी), शैलेश साव छोटेलाल साहू, राजू शर्मा, सलीम खान, उषा विश्वकर्मा, सुब्रत दादा, अनुपम भार्गव, राजेन्द्र कपूर, जयराम भगवानी, पुष्पांजलि शर्मा, मनीषा वर्मा, पूजा देवांगन ये सभी कलाकार मुख्य सहायक अभिनेता, अभिनेत्री के

रूप में नजर आयेंगे। इस फिल्म के कथा, पटकथा एवं गीतकार सतीश जैन का है, संवाद वीरू ठाकुर का है म्युजिक सुनील सोनी का है। सुनील सोनी, अनुपमा मिश्रा, अल्का चंद्राकर, परगनिहा, नितिन दुबे ने स्वर दिया है। कोरियोग्राफी निशांत उपाध्याय चंदन दीप की है।