back to top

VISION TIMES : प्रेम विवाह के दस दिन बाद पत्नी की पीठ -पीटकर हत्या…

भिलाई । बीती रात जामुल थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेम विवाह करने के 10 दिन बाद ही अपनी पत्नी की पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि युवक नशा करता है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी पारा जामुल निवासी चित्रलेखा देवांगन (27) ने संतोषी पारा कैंप दो निवासी विवेक गुप्ता (30) से लव मैरिज की थी। 30 अप्रैल को इनकी शादी होने के बाद परिवार के बंटवारे के बाद लक्ष्मी पारा में मिले घर में दोनों रह रहे थे। दोपहर को विवेक गुप्ता की मां जब लक्ष्मी पारा पहुंची तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था। उसने बाहर से आवाज दी लेकिन कोई प्रतिउत्त नहीं मिला।

इसके बाद वह गेट खोलकर अंदर चली गई। अंदर का नजारा देख वह हैरान रह गई। उसकी बहु चित्रलेखा का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। उसके शरीर में जगह जगह चोट के निशान बने थे और कई हिस्सों से खून भी बह रहा था। इसकी सूचना उसके पति को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मरच्यूरी में रखवाया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि युवती की पीट पीट कर हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने उसके पति विवेक गुप्ता को हिरासत में लिया है।

छावनी सीएसपी कौशलेन्द्र ने बताया कि विवेक नशे का आदी है। इनका प्रेम विवाह हुआ था किन्तु शादी के बाद से इन दोनों के बीच मारपीट होती थी। सोमवार रात को भी दोनों के बीच मारपीट हुई बुधवार दोपहर को युवती लाश बरामद हुई।

छावनी सीएसपी ने बताया कि आरोपी पति ने पूछताछ में बताया है कि दोनों में मारपीट होती थी लेकिन उसकी पत्नी की मृत्यु कैसे हुई, यह वह बता नहीं पा रहा है। आशंका है कि उसने अपनी पत्नी की पिटाई करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी हो, फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page