back to top

राजनांदगांव : समूह की महिलाओं ने बनाई छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक लिए हुए रंग-बिरंगी अनोखी राखियां …

रक्षाबंधन के पर्व पर धान, कोदो, रागी, गेंहू, बांस एवं बीजों से बनी खुबसूरत परम्परागत राखियों से सजेंगी भाईयों की कलाईयां

समूह की महिलाओं को 12 हजार से अधिक रूपए का मिला लाभ

राजनांदगांव 29 अगस्त 2023। रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार भाईयों की कलाईयां सजेंगी, समूह की महिलाओं द्वारा धान, कोदो, रागी, गेंहू एवं बीजों से बनी खुबसूरत परम्परागत राखियों से। जिले के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में समूह की महिलाओं द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक लिए हुए


बनाई गई बिहान राखियां काफी लोकप्रिय रही। कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिले भर में राखी निर्माण का कार्य किया गया। धान, बांस, बीज, गेहूं, कोदो, रागी, लौकी-बरबटी के बीजों से रंग-बिरंगी खुबसूरत अनोखी राखियां जनसामान्य को बहुत पसंद आयी। जिले भर में 1 हजार 780 से अधिक राखियों की बिक्री हुई है, जिससे समूह की महिलाओं को 12 हजार रूपए का लाभ मिला है।

समूह की महिलाओं द्वारा स्वीप अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए मतदान जागरूकता को प्रोत्साहित करने हेतु भी फैन्सी राखियां बनाई हैं। मतदान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह पहल की गई है। जिले के ग्राम मनगटा, पनेका, मोखला, उपरवाह, मुरमुंदा, भोथिपारकला, सोमनी में स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा राखी निर्माण किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page