back to top

राजनांदगांव: सरपंच पद पर टेड़ेसरा पंचायत मे भाजपा समर्पित खिलेश्वर साहू कि शानदार जीत…


राजनांदगांव। जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत टेड़ेसरा से सरपंच पद पर हुए चुनाव में डॉक्टर खिलेश्वर साहू ने शानदार जीत दर्ज कि है। ग्राम पंचायत टेड़ेसरा में सरपंच पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें डॉक्टर खिलेश्वर साहू ने 1524 सर्वाधिक मत पाकर विजयी हुए।वे दूसरी बार सरपंच बने।

Advertisements

खिलेश्वर साहू के सरपंच पद पर नामांकन भरते ही ग्राम पंचायत के मतदाता एवं उनके समर्थक उत्साहित थे।बता दें कि खिलेश्वर साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष भी है ।सरपंच निर्वाचित होने पर डॉक्टर खिलेश्वर साहू ने टेड़ेसरा के मतदाताओं के प्रति आभार प्रगट करते हुए कहा कि टेड़ेसरा के जनता ने जो मुझे स्नेह और विश्वास दिया है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। गांव के हित में पुरी निष्ठा और समर्पण के साथ खड़ा रहूंगा।

यह जीत ग्राम पंचायत टेड़ेसरा के मतदाताओं कि जीत है मेरे सभी कार्यकर्ताओं की जीत है, उन्होंने कहा कि पुरी प्रतिबद्धता के साथ ग्राम पंचायत टेड़ेसरा के सर्वांगिण विकास मेरी प्राथमिकता रहेगी, ग्राम पंचायत टेड़ेसरा में विकास की एक नई गाथा लिखेंगे। बड़ी संख्या में उनके समर्थक एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page