
सांसद और जिला भाजपा अध्यक्ष ने डोंगरगांव से किया हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत
राजनांदगांव – भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत में इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी के इस पर्व पर भारत सरकार ने “हर घर तिरंगा अभियान” शुरू किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वाहन पर “हर घर तिरंगा आभियान” की शुरुवात आज क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे ने डोंगरगांव से किया। सांसद ने कहा कि हम हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करें। 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे। इससे राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारा जुड़ाव और गहरा होगा। सांसद ने बताया कि 20 करोड़ घरो में तिरंगा लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया है।
इसी तारतम्य में जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा कि हम लोगों ने 15 अगस्त और 26 जनवरी के दिन बच्चों के हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरियां निकालने की कहानियां सुनी हैं और उस अवसर पर गाये जाने वाले गीत शरीर में अलग ही ऊर्जा पैदा कर देते है उसी प्रकार प्रधानमंत्री जी के आह्वाहन पर हर घर तिंरगा अभियान से नागरिकों में देश भक्ति की भावना और प्रबल होगी। उक्त कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री दिनेश गांधी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा,जिला उपाध्यक्ष भाजपा सावन वर्मा,पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष शिव वर्मा,जागृति यदु जिला पंचायत सदस्य,
चुनेश्वर साहू,घर घर तिरंगा अभियान के मंडल प्रभारी किशोर यादव ,मोहन सिन्हा,मनीष साहू,लक्ष्मी सेन,टीका राम सोनकर,मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता सभी ने घर घर तिरंगा सम्मान पूर्वक लगाने की अपील कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सपनों के अभियान भारत के हर घर मे तिरंगा लहराये को सफल बनाना है।









































