back to top

राजनांदगांव: सांसद संतोष पांडेय कवर्धा में आयोजित विशाल रक्त समूह परीक्षण एवं रक्तदान शिविर में हुए शामिल…

राजनांदगांव 14 जून 2021 – राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय सोमवार को कवर्धा के वीर सावरकर भवन में नवजीवन सेवा संस्थान द्वारा आयोजित विशाल रक्त समूह परीक्षण एवं रक्तदान शिविर में शामिल हुए।

Advertisements

उन्होंने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम से भी चर्चा की। सांसद ने नवजीवन सेवा संस्थान के सेवा कार्यों व आयोजन की सराहना की। सांसद ने संस्थान के समस्त सदस्यों को बधाई व साधुवाद दिया। सांसद ने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं, कोरोना संकटकाल में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वालों का स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया।

इस दौरान भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता, नवजीवन सेवा संस्थान के सदस्यगण सहित रक्तदाता मौजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page