back to top

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे ने सोमनी में कराई उप-डाकघर की स्वीकृति…

राजनांदगांव- सांसद संतोष पांडे ने जिले के सोमनी ग्राम में उप डाकघर की स्वीकृति प्राप्त  कर ली है।

Advertisements

स्वीकृति प्राप्त होने पर सांसद ने बताया कि पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद जी के कार्यकाल से ही वे सोमनी अथवा टेड़ेसरा में उप डाकघर की स्वीकृति के लिए प्रयासरत थे क्योंकि दोनों ही कस्बाई ग्रामों में औद्योगिक इकाइयों की बहुतायत संख्या है तथा जोरातराई, मनघटा, नवागांव, मुदीपार, देवादा, मगरलोटा, सहित लगभग 30 ग्रामों से रोजाना रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट ,एक्सप्रेस पोस्ट, पार्सल, बिजनेस पार्सल अन्यत्र भेजने व प्राप्त करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तथा ग्रामीणों व उद्योग पतियों को राजनांदगांव अथवा दुर्ग जाना पड़ता था।

सांसद ने आगे बताया कि 2 दिसंबर से उप डाकघर अस्तित्व में आ जाएगा जिसके तत्कालिक संचालन हेतु सोमनी स्थित पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिग्रहण का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए कलेक्टर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से पत्राचार व संवाद किया जा रहा है।

उप डाकघर खुलने से ना सिर्फ औद्योगिक इकाई के प्रमुख वरन ग्रामीणों ने सांसद संतोष पांडे व केंद्रीय संचार मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page