back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका का अधिकारियों-कर्मचारियों को कराया सामूहिक पठन…

राजनांदगांव 26 नवम्बर 2021। संविधान दिवस 26 नवम्बर को कलेक्टोरेट में भारतीय संविधान की उद्देशिका का पठन किया गया। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज 26 नवम्बर को सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पठन कराया।

इस अवसर पर सभी ने भारतीय संविधान की उद्देशिका ”हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ई. (मिति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मर्पित करते हैं का पठन किया।

इस दौरान अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page