back to top

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव के कर कमलो द्वारा फायर ब्रिगेड गाड़ी पूजन कर, हरी झंडी दिखाकर किए रवाना…

राजनांदगांव सांसद माननीय श्री संतोष पांडे जी एवं मधुसूदन यादव जी महापौर राजनांदगांव के कर कमलो द्वारा जिले के अग्नि सुरक्षा कवच को सुदृढ़ करने हेतु अग्निशमन वाहन (फायर ब्रिगेड गाड़ी) का लोकार्पण किया गया। सांसद संतोष पांडे एवं महापौर मधुसूदन यादव ने पूजा अर्चना कर गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए।

आज नगर सेना मुख्यालय, राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार द्वारा जिले के अग्नि सुरक्षा कवच को सुदृढ़ करने एवं आपातकाल में जनधन की हानि को रोकने हेतु नए अग्निशमन वाहनों का राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पांडे  जी एवं महापौर श्री मधुसूदन यादव जी के साथ लोकार्पण किया और हरी झंडी दिखाकर जनता की सेवा में समर्पित किया।

 सांसद ने कहा कि हमारे नगर सेना के जवान हर आपातकालीन परिस्थितियों को नियंत्रित कर जनधन की हानि को रोकने हेतु सदैव मुस्तैद रहते हैं और इन नए वाहनों के अग्निशमन में जुड़ने से जिले को विषम परिस्थितियों से निपटने में सुविधा मिलेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page