राजनांदगांव: सात साल मोदी जी देश में नहीं घूमे बल्कि देशवासियों को घुमाया-कुलबीर…

राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सात साल की फर्जी लोकप्रियता बखान करने वाले भाजपाइयों को प्रेसवार्ता लेकर कहा है कि सात साल नरेन्द्र मोदी की गाथा गाने वाले भाजपाईयों को चाटूकारिता बंद करके जनता की सेवा के लिए धरातल में आकर कांग्रेस सरकार का साथ देना चाहिए।

Advertisements

जिस स्थिति में पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को देश में केन्द्र सरकार की चल रही योजनाओं को बड़े सम्मानजनक स्थिति में आगे बढ़ा रहे थे। उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमल नहीं कर देश को वापस 1947 के पहले की स्थिति में लाकर खड़े कर दिया है। जिस प्रकार मदारी लोगों को खेल दिखाकर बहला फुसलाकर, घुमाकर मदारी मनोरंजन करता है। यही स्थिति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज भारत देश की नरेन्द्र मोदी ने कर दी।

झूठे बोलने वाले भाजपाई जो प्रधानमंत्री के सात साल की फर्जी उपलब्धि गाथा गिना रहे है। जबकि पूरे देश को मालूम चल चुका हैं सात साल मोदी जी देश में लोगों के सहयोग के लिए नहीं घुमे बल्कि सात साल तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को फर्जी बातों में घुमाया है। क्या देश में काला धन वापस आ गया। क्या थाली बजाने से कोरोना महामारी भाग गयी, क्या दिया जलाने से कोरोना महामारी भाग गयी। देश की जनता को भावनाओं को बहलाकर उलझाकर केन्द्र की भाजपा मोदी सरकार ने जो यह कार्य किया है। यह भारत देश पर एक बदनुमा दाग है।

पूर्व अंमेरिकी राष्टपति ट्रंप एवं विदेशियों को भारत देश में आमंत्रित किया जिससे कोरोना महामारी की स्थिति भारत देश में बुरी तरीके जकड़ ली और देश की लाखों जनता के प्राण चले गए और आज भी देश आपातकाल की स्थिति में है। यदि नरेन्द्र मोदी राहुल गांधी की बात मान लेते, देश में बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाता है तो कोरोना के महामारी से यथासंभव बचा जा सकता था।

कोरोना काल में वैक्सीन के मामले में केन्द्र की मोदी सरकार के बेतूका निर्णय से वैक्सीन के तिथि के बार-बार बदलाव से जनता अपनी जान जोखिम में महसूस कर रही है। भारत देश को विश्व गुरू बनाने वाला भारत देश का लुभावना सपना दिखाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज छोटे-छोटे उन देशों के सामने झोली फैलाये मदद ले रहे हैं। जिन देशों को भारत देश सदैव मदद करता आया है।

नोटबंदी के अविवेकपूर्ण निर्णय से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। जीएसटी मनमाना लगाने से उद्योग धंधे, कारखाने बंद हो गए और करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। वहीं दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का वादा करने वाले मोदी सरकार की घोषणा का अता-पता नहीं। देश की सीमा में सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लग गई। इससे हमारे विदेश नीति भी असफलता साबित हो गई।

इन सात वर्षों में सभी जीवन उपयोगी वस्तुओं के दर डीजल, पेट्रोल, गैस, खाद्य पदार्थ एवं अन्य सभी के दाम में 100-200 प्रतिशत बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई। किसानों के राहत पैकेज का अता-पता नहीं, बल्कि किसानों के साथ अन्याय हुआ और केन्द्र सरकार ने 2021-22 के बजट में खाद्य की सब्सिडी में 54417 करोड़ की कटौती कर दी और तीन काले कानून किसानों के लिए लाकर किसानों को धोखा दिया।

भाजपाई यदि जनता के सही काम के लिए आगे नहीं आ सकते तो जनता के बीच अफवाह व भ्रम की स्थिति न फैलाएं आने वाले दिनों में जनता जवाब देने तैयार बैठी है।