back to top

राजनांदगांव: महापौर ने किया मोहारा शिवनाथ नदी एवं मटियामोती जलाशय का निरीक्षण…

गर्मी में शिवनाथ नदी का जल स्तर कम होने पर आवश्यकतानुसार पानी लेने मटियामोती जलाशय सहित मोगरा बैराज एवं मोखली एनीकट में पानी सुरक्षित

Advertisements

राजनांदगांव 18 फरवरी। ग्रीष्म ऋतु में शिवनाथ नदी मोहारा एनीकट का जल स्तर कम होने पर रॉ वाटर प्रदाय करने मटियामोती जलाशय के अलावा मोगरा बैराज एवं मोखली एनीकट में राजनांदगांव शहर के लिये पानी आरक्षित रखा जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र ंिसह पारस वर्मा, जल विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू, लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा एवं राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य श्री राजा माखीजा के साथ मोहारा शिवनाथ नदी एंव मटियामोती जलाशय का निरीक्षण कर नदी में रॉ वाटर स्टोरेज की जानकारी ली।


महापौर श्री यादव मोहारा शिवनाथ नदी का निरीक्षण कर नदी में जल स्तर की जानकारी लेकर एनीकट के आस पास साफ सफाई तथा फिल्टर प्लांट में ग्रीष्म ऋतु में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। प्लांट के तकनीकि अधिकारी ने जानकारी दी कि मोहारा एनीकट में वर्तमान में 4 फिट पानी कम हुआ है और प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मटियामोती जलाशय, मोगरा बैराज एवं मोखली एनीकट में राजनांदगांव शहर के लिए पर्याप्त पानी रखने पत्र प्रेषित किया गया है, रॉ वाटर कम होने की स्थिति में जलाशयो से पानी लिया जायेगा।


इसी परिप्रेक्ष्य महापौर श्री यादव मटियामोती जलाशय का भी निरीक्षण कर पानी संग्रहण एवं राजनांदगावं शहर के लिए आरक्षित पानी के संबंध में जल संसाधन विभाग के अधिकारी से चर्चा किए। अधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी कि मटियामोती जलाशय में राजनांदगांव के शिवनाथ नदी एनीकट मे रॉ वाटर प्रदाय करने 300 एमसीएफटी पानी सुरक्षित रखा गया है, मांग अनुसार पानी प्रदाय किया जाता है। महापौर श्री यादव ने कहा कि गर्मी बढ़ने की स्थिति में प्रथम चरण में 50 एमसीएफटी पानी लिया जायेगा तथा आवश्यकतानुसार चरणबद्ध पानी ली जावेगी। उन्होंने अधिकारियो से कहा कि पानी लेने की स्थिति आने पर आवश्क तैयारी रखे, पानी छोडने के पूर्व नहर नाली की सफाई करावे। गर्मी में पेयजल सप्लाई प्रभावित न हो इसके लिए अभी से तैयारी करे।

Advertisements

You cannot copy content of this page