back to top

राजनांदगांव: सादगीपूर्ण सेवाभाव के साथ मना राहुल गांधी का जन्मदिन- कुलबीर….

राजनांदगांव- शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 19 जून शनिवार को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के जन्मदिन लोगों को जागरूक करते हुए जनसेवा कार्य करते हुए सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया।

Advertisements


दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर सुबह 11 बजे कांग्रेस भवन जयस्तंभ चौक से शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में आमजनों को कोरोना महामारी से बचाव हेतु सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आमजनों को जागरूकता की अपील शहर के जूनीहटरी, गुड़ाखू लाइन, सिनेमा लाइन, मानव मंदिर चौक, जयस्तंभ चौक तक मास्क का वितरण किया गया।

मास्क वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर हेमा देशमुख एवं अंत्याव्यवसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम बोर्ड के अध्यक्ष धनेश पाटिला, नगर निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, शहर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत अवस्थी, शारदा तिवारी, महेन्द्र शर्मा, कुतबुद्दीन सोलंकी, एल्डरमेन मामराज अग्रवाल, रूबी गरचा, विकास त्रिपाठी, राजू खान, सविता ठाकुर, महामंत्री अमित चंद्रवंशी, हनी ग्रेवाल, नरेश शर्मा, शमसुद्दीन सैफी, शरद खंडेलवाल, मोहनी सिन्हा, खैरूनिशा, सेवादल अध्यक्ष बबलू कसार, प्रतिमा बंजारे, पार्षद सतीश मसीह, अमिन हुद्दा, पूर्णिमा नागदेवे, मनीष साहू, महेश साहू, ऋिषी शास्त्री, शरद पटेल, एल्डरमेन प्रभात गुप्ता, भरत सोनी, राजेश चौहान, अतुल शर्मा, मेहुल मारू, अनिष जैन, संयुक्त महामंत्री मनीष गौतम, योगेन्द्र प्रताप सिंह, प्रमोद बागड़ी, भोजूभाई, मुस्तफा जोया, भोला यादव, अब्बास खान, मोहन साहू, सचिव सुरेन्द्र गजभिए, विनोद गुप्ता, खिलेश्वर बंजारे, मोहसीन कुरैशी, गेमू कुंजाम, वीशू आजमानी, शुभम कसार, फरमान अली, रोहित पटले, मुजीब अहमद, शिवानंद यादव, नेहाल नक्वी, नासिर भाई आदि कांग्रेसजनों द्वारा मास्क वितरण एवं जनजागरण रैली में उपस्थित रहे। तत्पश्चात शहर के दक्षिण ब्लॉक के वार्ड क्रमांक 30 कैलाशनगर के पार्षद अमिन हुद्दा के वार्ड में शहर कांग्रेस कमेटी ने वृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया। जिसमें नीम, जामुन, बादम, जाम आदि के 25 नग पौधें लगाकर उनके देखरेख की शपथ ली गई।

इस दौरान वार्ड के शशिभाई टांक, मनोज शुक्ला, नितिन भांटी, अतुल अग्रवाल, राजा भाटिया, राकेश राव सक्रिय रहे। जिसके पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल अपने युवा नेतृत्व के जन्मदिन मनाने वृद्धाश्रम में फल वितरण करने पहंुचे जहां कांग्रेसजनों ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत अवस्थी, शारदा तिवारी, सविता ठाकुर के साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

जिससे पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। फल वितरण के बाद अपने शीर्ष नेता के यशस्वी जीवन के लिए पार्रीनाला नाला स्थित हजरत बाबा जलालुद्दीन शाह रहमतुल्ला अलैह की दरगाह शरीफ में चादर चढ़ाकर राहुल गांधी जी के उत्कृष्ठ जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के साथ प्रदेश महासचिव शकील रिजवी, अब्दुल रसीद खान, कादिर सोलंकी, हफीज वारसी, आफताब अहमद, मोहसिन कुरैशी, इरफान हन्फी, राजा खान, हैदर जोया, आसिफ खान, प्रदीप कोर्राम, पिंकू खान, सोहेल रिजवी के साथ चादर चढ़ाई गई। इसके बाद बर्फानी आश्रम में स्थित मां पाताल भैरवी मंदिर में माता की चुनरी एवं श्रृंगार एवं प्रसाद चढ़ाकर आरती कर अपने यशस्वी नेता राहुल गांधी के उत्कृष्ठ जीवन की दीर्घायू की मंगल कामना की गई। उक्त सभी कार्यक्रमों पर उपस्थित कांग्रेसजनों का शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी सूर्यकांत जैन ने दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page